बख्शी का तालाब: दहेज हत्या के मामले में ससुर और सास को बीकेटी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीकेटी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित ससुर और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 18 जुलाई को चिनहट निवासी धीरज ने अपनी बहन प्रीति गौतम की ससुरालीजनों द्वारा हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में मृतका के पति अरुण कुमार को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।