फरीदाबाद: सेक्टर 15 में केंद्रीय बजट पर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा भाजपा प्रभारी ने की प्रेस वार्ता
हरियाणा के नगर निगम चुनाव को लेकर उन्होंने बीजेपी उम्मीदवारों की मेहनत पर भरोसा जताया। विपक्ष की आलोचना पर उन्होंने कहा कि बिना अध्ययन किए बजट पर टिप्पणी करना लोकतंत्र की विडंबना है। उनका मानना है कि विपक्ष को गंभीरता से बजट का अध्ययन करके ही प्रतिक्रिया देनी चाहिए।