फरीदाबाद: फरीदाबाद सेक्टर 3 में पुरानी रंजिश के चलते महिला शिक्षिका और बेटी को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच में पता चला है कि वर्ष 2022 में दीपा के पति विकास चौहान पर अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी के जीजा मोहित की हत्या करने का आरोप है। इसी के चलते आरोपी उनसे रंजिश रखता और इसी वजह से उसने जान से मारने की नीयत से उन पर गोलियां चलाईं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर है।