फरीदाबाद: अपराध शाखा सेक्टर 65 ने देसी कट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया, चोरी के मामले सुलझे, स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बतलाया कि गिरफ्तार आरोपी नवीन गांव चांदपुर फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से आदर्श नगर थाना एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी से मौके पर देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार रखने की धारा में मामला दर्ज किया गया।