झांसी: रक्सा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹20,000 कराए वापस, कोर्ट के आदेश पर पीड़ित को मिली रकम
Jhansi, Jhansi | Nov 4, 2026 रक्सा पुलिस ने साइबर ठगी के 20 हजार रुपये कराए वापस, कोर्ट के आदेश पर पीड़ित को मिली रकम दरअसल झांसी के रक्सा में साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। साइबर सेल की टीम ने पीड़ित हरदेश राजपूत के 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। जानकारी के मुताबिक, 9 जून 2026 को ठगों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 20 हजार रुपये निकाल लिए थे।