झींकपानी: झींकपानी में आबकारी विभाग ने मारा छापा, 4 अवैध देशी शराब की भट्टियां ध्वस्त कीं, 1600 जावा और 40 लीटर शराब नष्ट
झींकपानी थाना क्षेत्र के गुडा गाँव के नदी किनारे अवैध शराबचूलाई की जानकारी मुखबिरो द्वारा जिला उत्पाद पदाधिकारी को मिला उन्ही के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे औचक छापामारी कर 1600किलो जावा महुआ 40लीटर शराब के साथ चार भट्ठीयां नष्ट कर दिया, छापामारी टीम को दूर से देखते ही संचालक फरार हो गए, मामला दर्ज कर कार्यवाही करेंगी विभाग