चूरू: ओम कॉलोनी में पति पर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट का आरोप, सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 6, 2026 चूरू की ओम कॉलोनी में शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट के आरोपी पति को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी नहीं माना और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए धमकियां देने लगा। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते उसे गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।