आगर: कलेक्टर प्रीति यादव ने कहा: लेबर बढ़ाकर समय पर कार्य पूरा करें, नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रीति यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज बुधवार शाम 4 बजे आयोजित बैठक में शहरों में चल रहे निर्माण कार्यों, आधारभूत सुविधाओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।