शिवहर: एसपी कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन, 10 मामलों का किया गया निपटारा
आज मंगलवार को एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया है. एसपी अनंत कुमार राय ने 10 मामलों का निपटारा किया है. एसपी ने बताया कि आज के जनता दरबार में आपसी विवाद, जमीनी विवाद, मारपीट से संबंधित मामला आया था जहां सभी को सुनकर समाधान कर दिया गया है. थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वह थाना स्तर पर अधिक से अधिक आम जनता की समस्या को सुनकर समाधान करें।