शिवहर: SDM अविनाश कुणाल ने जिलेवासियों से की अपील, सभी राशन कार्ड धारी E-KYC अवश्य करवा लें
एसडीएम अविनाश कुणाल ने जिला के सभी राशन कार्डधारी से अपील कि वह अपने नजदीकी डीलर के पास जाकर पॉश मशीन पर अंगूठा का निशान लगाकर ईकेवाईसी अवश्य करवा ले. ताकि अगले महीने से मिलने वाले खाद्यान्न में किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ में उन्होंने भी बताया कि किसी भी व्यक्ति को राशन कार्ड से नाम हटाना है तो वह आवेदन एसडीएम को कर सकते है।