शिवहर: नगर थाना पुलिस ने शहर के पेट्रोल पंप के पास से 142 डिब्बा शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवहर शहर के पेट्रोल पंप के पास से 142 डिब्बा शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है. गिरफ्तार कारोबारी का नाम सुधीर कुमार है जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।