शिवहर: माधोपुर छाता गांव निवासी युवक की गुजरात में संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, घर पर छाया मातम
गुजरात में काम कर रहे हैं शिवहर के तरियानी के हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता निवासी श्री पासवान के 31 वर्षीय पुत्र राकेश पासवान की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई है. जिसको लेकर गांव में मातम छा गया है. गुजरात से पैतृक गांव माधोपुर छाता में एंबुलेंस से मृतक का शव पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक युवक 3 साल से गुजरात फेक्ट्री काम कर रहा था।