शिवहर: डीएम के निर्देश पर जिले के विभिन्न गांव में हर घर में अग्निशमन विभाग ने दिया दस्तक, लोगों को आग प्रति किया जागरूक
डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर जिले में अगलगी की घटना को कम करने के लिए अग्निशमन विभाग ने जिले के विभिन्न गांव में हर घर में दस्तक दिया है. दस्तक देने के साथ ही आम लोगों को आग के प्रति जागरूक किया है. इस दौरान लोगों से अपील की गई कि अपने घर में बच्चों के हाथ में ज्वलनशील पदार्थ नहीं दे. खाना बनाने के बाद चूल्हा को पूरी तरह से बुझा दें कई निर्देश भी दिया है।