दमोह: जिला जेल बना अस्पताल, बंदियों के लिए स्वास्थ्य व विधिक शिविर आयोजित, जिला न्यायाधीश सोलंकी ने की अध्यक्षता
Damoh, Damoh | Apr 25, 2026 दमोह जिला जेल में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण और विधिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया। राज्य विधिक सेवा अधिकरण के निर्देश पर हुए शिविर में जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बंदियों की जांच की। लीगल डिफेंस काउंसिल टीम ने 48 बंदियों को उनके मामलों की जानकारी देकर कानूनी सहायता प्रदान की। प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने चिकित्सकों का सम्मान किया।