बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने गौवंश हत्या के तीन आरोपितों को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया
Baghpat, Bagpat | Jul 28, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा मंगलवार की शाम करीब सात बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि रामनगर के जंगल में थाना सिंघावली अहीर पुलिस और गौवंश हत्या के तीन आरोपितों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीनों आरोपित शब्बीर निवासी बिलोचपुरा, नवाजिश और महबूब निवासीगण खेड़ी कला, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ के पैर में गोली लगी।