बागपत से बड़ी खबर | छपरौली हादसे के मृतकों का अंतिम संस्कार, पुलिस छावनी में बदला इलाका
दर्दनाक हादसे के बाद शुक्रवार को छपरौली कस्बे में गमगीन माहौल के बीच मृतक सुरेंद्र और कल्लू का अंतिम संस्कार पुलिस सुरक्षा में संपन्न कराया गया।
🔹 शाम करीब 4 बजे दोनों शव छपरौली पहुंचे।
🔹 क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात रहा।
🔹 मौके पर सीओ अंशु जैन, एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
🔹 प्रशासन की निगरानी में अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
🔹 मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
🔹 मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।
📍 पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की पैनी नजर रही और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।
ऐसी ही हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए को फॉलो करें।
#Baghpat #Chaprauli #BreakingNews #Everest24News #UttarPradesh
Baghpat, Bagpat | Jul 31, 2026