बागपत: धर्म अलग, संकल्प एक... दो फुट के मुस्लिम युवक आरिफ डॉन की महादेव के नाम अनोखी कांवड़
बागपत। कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का भी प्रतीक बनती जा रही है। इस बार बागपत में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
करीब दो फुट कद के मुस्लिम युवक आरिफ डॉन अपने चार हिंदू साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने दंडवत यात्रा और अखंड ज्योत के साथ भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की है।
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक से पहले सभी कांवड़ियों ने गौ माता की रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग भी उठाई।
आरिफ डॉन का कहना है कि इंसानियत, भाईचारा और आस्था सबसे बड़ा धर्म है। उनकी यह अनोखी कांवड़ यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।
#बागपत #BaghpatNews #KawadYatra2026 #महाशिवरात्रि #हिंदूमुस्लिमएकता #Everest24News
Baghpat, Bagpat | Jul 31, 2026