जतारा: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार बिना औपचारिकता गांव पहुंचे, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
टीकमगढ़। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को जतारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्राम पंचायत मुहारा, वाजीतपुरा, पठारी और उदयपुरा में आयोजित जन चौपालों में भाग लेकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।