दाउदनगर: विधिक संघ दाउदनगर परिसर में कार्यकारिणी की बैठक हुई, 20 मई को कराया जाएगा संघ का आम चुनाव, लिया गया निर्णय
विधिक संघ दाउदनगर परिसर में संघ के कार्यकारिणी की बैठक संघ के अध्यक्ष निरंजन कुमार के अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की गई। बैठक में विगत वित्तीय वर्ष के आय-व्यय की जानकारी सदस्यों को दी गई।अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि विधिक संघ का कार्यकाल पूरा हो चुका है।20 मई को संघ का आम चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव कमेटी गठित की गई।