डिंडौरी: खनिज नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने उत्खनन पट्टा धारकों पर अर्थदंड लगाया, पट्टा निरस्त करने का आदेश दिया
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले में स्वीकृत उत्खनन पट्टा धारको के खदानों में अनियमितता और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर खनिज विभाग को कार्यवाही कर कारण बताओ नोटिस जारी करने और संबंधित पट्टेदारों की जमा प्रतिभूति राशि शासन पक्ष में राजसात करने के निर्देश दिए। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार शाम 6:30 बजे को जानकारी दी ।