सादाबाद: विद्युत कटौती की समस्या को लेकर किसानों और ग्रामीणों ने सहपऊ बिजलीघर पर किया प्रदर्शन और नारेबाजी
सहपऊ क्षेत्र के मढाका फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बार-बार विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या है जिसके कारण किसानों की फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है और फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। आक्रोशित किसानो और ग्रामीणों के द्वारा सहपऊ बिजलीघर पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी कर समस्या समाधान की मांग की है।