बांसगांव: गगहा क्षेत्र का दिव्यांग पीड़ित पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब, गाँव के लोगों पर भवन निमार्ण कार्य मे बाधा डालने का लगाए आरोप
बृहस्पतिवार को गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के रहने वाले विकलांग अवधनाथ अपनी पत्नी के साथ गोरखपुर प्रेस क्लब पर पहुंचे। प्रेस वार्ता के दौरान अवध नाथ की पत्नी ने बताया कि उनके बिपक्षी राजेश व रामासरे उनके भवन निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। जिसकी शिकायत पहले कई जगहों पर की जा चुकी है। लेकिन कोई हल नहीं निकला।