Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image

◆ श्री बी. आदित्य के निर्देशन में मॉडिफाइड वाहनों के विरुद्ध एक दिवसीय विशेष अभियान ◆ जिलेभर में 65 मॉडिफाइड वाहन सीज, यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई #hanumangarh हनुमानगढ़जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने तथा आमजन से यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से आज मॉडिफाइड वाहनों के विरुद्ध एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर में व्यापक स्तर पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न प्रकार से मॉडिफाइड किए गए 65 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान विशेष रूप से उन बुलेट मोटरसाइकिलों एवं अन्य वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें साइलेंसर में अवैध रूप से बदलाव कर अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न की जा रही थी अथवा वाहन के मूल स्वरूप में नियमों के विपरीत अन्य प्रकार के मॉडिफिकेशन किए गए थे। जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने बताया कि वाहनों में अनधिकृत मॉडिफिकेशन न केवल मोटर वाहन अधिनियम एवं यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। तेज़ आवाज़ वाले मॉडिफाइड साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ आमजन, विद्यार्थियों, अस्पतालों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए गंभीर असुविधा का कारण बनते हैं। वहीं वाहन की मूल संरचना में किया गया अवैध परिवर्तन सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को भी बढ़ा देता है। हनुमानगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अनधिकृत मॉडिफिकेशन न करवाएं तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। वाहन का मूल स्वरूप बदलना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं चालक एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाते रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

MORE NEWS

नार्को-आर्म्स ड्रोन ड्रॉपिंग  का मास्टरमाइंड राकेश प्रजापत बीकानेर पुलिस की गिरफ्त में, साथ ही 1.79 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

#BreakingNews | बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ की गई दो बड़ी कार्रवाइयों की जानकारी दी। उन्होंने प्रेस वार्ता में  मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई का खुलासा किया , वहीं दूसरी ओर नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के मुख्य सरगना राकेश प्रजापत की गिरफ्तारी की जानकारी दी।  
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि "ऑपरेशन नीलकंठ" अभियान के तहत संगठित अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के आरोपियों सत्तार अली, उसके परिजनों और सहयोगियों की कुल एक करोड़ 79 लाख 5 हजार 609 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित सत्तार अली और उसके पुत्रों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 37 मामले दर्ज हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कई मुकदमे लंबित हैं। पुलिस ने बताया कि ऐसे अन्य तस्करों की संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।उन्होंने बताया कि बीकानेर पुलिस, साइबर सेल और खाजूवाला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के मुख्य सरगना और 75 हजार रुपये के इनामी अपराधी राकेश प्रजापत को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बीकानेर रेंज आईजी द्वारा 50 हजार रुपये और पाली पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, राकेश प्रजापत के खिलाफ राजस्थान, पंजाब, गोवा और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में कुल 22 मामले दर्ज हैं। वह अप्रैल 2026 में बीकानेर में हुई 75 करोड़ रुपये की हेरोइन ड्रोन ड्रॉपिंग और 2 अगस्त को खाजूवाला में हुई नार्को-आर्म्स ड्रोन ड्रॉपिंग का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 13 महीनों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे पंजाब से जोधपुर जाते समय गिरफ्तार कर लिया।

नार्को-आर्म्स ड्रोन ड्रॉपिंग का मास्टरमाइंड राकेश प्रजापत बीकानेर पुलिस की गिरफ्त में, साथ ही 1.79 करोड़ की संपत्ति फ्रीज #BreakingNews | बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ की गई दो बड़ी कार्रवाइयों की जानकारी दी। उन्होंने प्रेस वार्ता में मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई का खुलासा किया , वहीं दूसरी ओर नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के मुख्य सरगना राकेश प्रजापत की गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि "ऑपरेशन नीलकंठ" अभियान के तहत संगठित अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के आरोपियों सत्तार अली, उसके परिजनों और सहयोगियों की कुल एक करोड़ 79 लाख 5 हजार 609 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित सत्तार अली और उसके पुत्रों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 37 मामले दर्ज हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कई मुकदमे लंबित हैं। पुलिस ने बताया कि ऐसे अन्य तस्करों की संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।उन्होंने बताया कि बीकानेर पुलिस, साइबर सेल और खाजूवाला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के मुख्य सरगना और 75 हजार रुपये के इनामी अपराधी राकेश प्रजापत को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बीकानेर रेंज आईजी द्वारा 50 हजार रुपये और पाली पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, राकेश प्रजापत के खिलाफ राजस्थान, पंजाब, गोवा और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में कुल 22 मामले दर्ज हैं। वह अप्रैल 2026 में बीकानेर में हुई 75 करोड़ रुपये की हेरोइन ड्रोन ड्रॉपिंग और 2 अगस्त को खाजूवाला में हुई नार्को-आर्म्स ड्रोन ड्रॉपिंग का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 13 महीनों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे पंजाब से जोधपुर जाते समय गिरफ्तार कर लिया।

Hanumangarh, Hanumangarh | Aug 5, 2026

#hanumangarh महिलाओं की एक मिस्ड कॉल पर हरकत में आएगी हनुमानगढ़ पुलिस, नशे की खरीद-फरोख्त की दे सकेंगी गोपनीय सूचना ...

#BreakingNews #hanumangarh #hanumangarhpolice #viralreelsシ #rajasthan

#hanumangarh महिलाओं की एक मिस्ड कॉल पर हरकत में आएगी हनुमानगढ़ पुलिस, नशे की खरीद-फरोख्त की दे सकेंगी गोपनीय सूचना ... #BreakingNews #hanumangarh #hanumangarhpolice #viralreelsシ #rajasthan

Hanumangarh, Hanumangarh | Aug 5, 2026