परिहार: मच्छपकौनी में मारपीट व हत्या की धमकी देने के मामले में पांच पर केस दर्ज
बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी स्थित अब्बास पान दुकान के पास मारपीट व हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। मोहम्मद कलाम, पिता मोहम्मद नईम, के आवेदन पर बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आवेदन के अनुसार, सगीर शाह अपने साथियों के साथ पहुंचा और पूर्व में किए गए सनहा को लेकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि सगीर शाह ने हथियार कनपटी से सटाकर हत्या की धमकी