रेवदर: रेवदर के अनादरा में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन, किसानों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
Reodar, Sirohi | Jul 8, 2026 रेवदर के अनादरा मे भारतीय किसान संघ ग्राम इकाई अनादरा की मासिक बैठक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में ग्राम इकाई अध्यक्ष रणछोड़राम सैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।बैठक में ग्राम दानी गांव से संबंधित अनियमितताओं को प्रमुखता से उठाया गया।