*दुर्गा पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पूजा मंदिरों का किया भ्रमण*
*माता के मंदिर में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन सतर्क*
दरभंगा, 18 अक्टूबर 2026:-दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी द्वारा जिले के विभिन्न पूजा मंदिरों का भ्रमण किया गया।
इस दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने माता के मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति एवं पूजा-अर्चना से संबंधित गतिविधियों का जायजा लिया।
दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की सक्रियता बनी हुई है।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता पर बल दिया।
दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि श्रद्धालु पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।
इस अवसर पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar