घाटोल: घाटोल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों एवं सहयोगी गुरुजनों का सम्मान समारोह आयोजित
मंगलवार शाम 4 बजे अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में सत्र 2025- 26 में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का घाटोल ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह गायत्री शक्तिपीठ घाटोल पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह चंद्रावत रहे। अध्यक्षता गायत्री परिवार ट्रस्ट घाटोल के हीरालाल पंचाल द्वारा की गई।