श्योपुर: कलेक्ट्रेट पर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन, ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा लगाने की मांग हेतु दिया ज्ञापन
श्योपुर। जिला कलेक्टे्रट पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भीम आर्मी संगठन ने एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर वायएस तोमर को सौंपते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग की है। इसके पूर्व एक विरोध पैदल मार्च भी निकाला गया और बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगाये।