चायल: पकसराई में संदिग्ध मौत के मामले में विधायक प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार से मिलकर मदद का भरोसा दिया
चरवा, कौशाम्बी। पकसराई गांव निवासी रामू पाल (पुत्र विपिन चंद्र पाल) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।