रानीवाड़ा, बागोड़ा और सरनाऊ में शांतिपूर्ण मतदान, सरनाऊ में सबसे ज्यादा 77.10% वोटिंग : जालोर। पंचायतीराज चुनाव के चतुर्थ चरण में शनिवार को रानीवाड़ा, बागोड़ा और सरनाऊ पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। रानीवाड़ा में 66.26%, बागोड़ा में 65.96% और सरनाऊ में 77.10% मतदान हुआ। जिला परिषद के 10 वार्डों में 68.13% मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में मतदान को लेकर उत्साह रहा। दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर, छाया और पेयजल की व्यवस्था की गई। एनसीसी व स्काउट स्वयंसेवकों ने भी मतदाताओं की सहायता की। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Jalor, Jalor | Nov 14, 2026