गोवर्धन: गोवर्धन में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का वीडियो वायरल, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुनवता गाँव निवासी योगेश और लाल सिंह के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही है। रविवार शाम करीब 5:00 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।