बांका: जीविका द्वारा बांका में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, सरकार के उद्देश्यों से महिलाओं को किया गया अवगत
Banka, Banka | May 15, 2025 जीविका बांका की ओर से जिले के 11 प्रखंडों के 28 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में बांका में गुरुवार की दाेपहर करीब दाे बजे बड़ी संख्या में महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा महिला संवाद का उद्देश्य सरकार और महिलाओं के बीच सेतु बनाना है।