बांका: जितारपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर किशोरी ने पीया डीजल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 15, 2025 जितारपुर गांव में गुरुवार की सुबह 11 बजे घरेलू विवाद को लेकर एक किशोरी ने डीजल पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तबीयत बिगड़ने ही परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार जितारपुर गांव निवासी नंदिनी कुमारी का झगड़ा घर में उसकी मां के साथ हुआ था। वह आक्रोश में आकर घर में रखा डीजल को पी लिया।