बांका: सिंघाजोर गांव से धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Banka, Banka | May 15, 2025 सदर थाना की पुलिस ने धोखाधड़ी एवं जालसाजी करने के मामले में सिंघाजोर गांव से नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे आरोपी का अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सिंघाजोर गांव निवासी गोपाल दास पर थाना में धोखाधड़ी एवं जलसाजी का मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया।