गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने भटहट से दो टप्पेबाजों को किया गिरफ्तार, 2 अदद कान का झाला व ₹2000 कैश बरामद
गुलरिहा थाना क्षेत्र में बीते दिनों टप्पेबाज़ी की दो घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गौतम कुमार और सोनू डोम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके दो साथी अर्जुन और राजू की तलाश पुलिस कर रही है। यह ऑटो में अकेली महिला को बैठाने के बाद उसे झांसा देकर नकली नोट थमा देते थे और उसका असली जेवर लेकर फरार हो जाते थे। इनके पास से 2 कान का झाला और 2000 नगद बरामद हुआ है।