गोरखपुर: जिले में ई सिगरेट की बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, एसपी नॉर्थ ने दी जानकारी
नशा मुक्ति अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस भी अब सक्रिय हो गई है। ई सिगरेट की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस सिगरेट की बिक्री पर पूर्णता जिले में रोक है, अगर किसी की शिकायत मिलती है कि वह ई सिगरेट की बिक्री कर रहा है तो उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।