गोरखपुर: तुर्कमानपुर में राज्य कर्मचारी सहित परिषद के जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाज, अनूपूरक बजट में पुरानी पेंशन हो बहाल
उत्तर प्रदेश सरकार 29 जुलाई को अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश करेगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार अपने बजट में पुरानी पेंशन को बहाल करें, राज्य कर्मचारियों के बकाए का भुगतान करें और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भी भरा जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है।