गोरखपुर: पिपराइच पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर को चौरी चौरा से किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिपराइच पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी योगेंद्र को चौरी चौरा से गिरफ्तार किया है। योगेंद्र काफी दिनों से फरार चल रहा था। योगेंद्र के ऊपर कई संगीन मुकदमे दर्ज है, जिनमें हत्या जैसी मामले में भी यह आरोपी बनाया जा चुका है। योगेंद्र को गिरफ्तार करके आज जेल भेजा गया।