गोरखपुर: कारगिल दिवस पर कूड़ाघाट चौराहे पर कारगिल शहीद लेफ्टिनेंट गौतम ग्रुप की प्रतिमा पर आला अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
26 जुलाई को पूरे देश में कारगिल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर उनके अमूल्य योगदान को याद किया जाता है। इसी क्रम में गोरखपुर के कूड़ाघाट चौराहे पर कारगिल शहीद गौतम गुरुंग की प्रतिमा पर आज जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित किया और उनके अमूल्य बलिदान को याद किया।