Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

अशोक नगर: संभवतः अशोकनगर में जनवरी फरवरी माह में लगने लगेगा कोरोना का टीका

MORE NEWS

एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद! अब शिकायतकर्ता ने लगाया जान से मारने की धमकी और दबाव बनाने का आरोप।
ट्रैक्टर डीलरों द्वारा एसपी को आवेदन सौंपे जाने के एक दिन बाद दहेला निवासी राजेंद्र सिंह यादव ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। यादव का कहना है कि उन पर एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा और न्याय की मांग की है। 🚨🧾🚜🚨
#Ashoknagar #RajendraSinghYadav #TractorDealerCase #MPNews

एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद! अब शिकायतकर्ता ने लगाया जान से मारने की धमकी और दबाव बनाने का आरोप। ट्रैक्टर डीलरों द्वारा एसपी को आवेदन सौंपे जाने के एक दिन बाद दहेला निवासी राजेंद्र सिंह यादव ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। यादव का कहना है कि उन पर एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा और न्याय की मांग की है। 🚨🧾🚜🚨 #Ashoknagar #RajendraSinghYadav #TractorDealerCase #MPNews

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 23, 2026

🚜 चार साल से न्याय की तलाश... अब कलेक्ट्रेट गेट पर धरना!
जब एक किसान अपनी ही जमीन का कब्जा पाने के लिए वर्षों तक दफ्तरों की चौखट घिसता रहे, न्यायालय का आदेश भी जेब में हो और फिर भी खेत में हल न चला पाए, तो सवाल सिर्फ एक किसान का नहीं, पूरी व्यवस्था का खड़ा होता है। अशोकनगर के भेंटुआ गांव के किसान भूरा कुशवाह आज अपनी पीड़ा का बैनर लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर बैठ गए। उनका कहना है कि चार साल से न्याय मांग रहे हैं, लेकिन जमीन का कब्जा अब तक नहीं मिला। खेती का मौसम सिर पर है, फिर भी किसान अपने ही खेत में फसल नहीं बो पा रहा। अब किसान की उम्मीद प्रशासन से आगे बढ़कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर टिक गई है। देखना होगा कि किसान की गुहार सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है या फिर एक और किसान न्याय की प्रतीक्षा में धरने पर बैठा रह जाएगा।
#Ashoknagar #FarmerJustice #DrMohanYadav #JyotiradityaScindia #KisanKiPukar

🚜 चार साल से न्याय की तलाश... अब कलेक्ट्रेट गेट पर धरना! जब एक किसान अपनी ही जमीन का कब्जा पाने के लिए वर्षों तक दफ्तरों की चौखट घिसता रहे, न्यायालय का आदेश भी जेब में हो और फिर भी खेत में हल न चला पाए, तो सवाल सिर्फ एक किसान का नहीं, पूरी व्यवस्था का खड़ा होता है। अशोकनगर के भेंटुआ गांव के किसान भूरा कुशवाह आज अपनी पीड़ा का बैनर लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर बैठ गए। उनका कहना है कि चार साल से न्याय मांग रहे हैं, लेकिन जमीन का कब्जा अब तक नहीं मिला। खेती का मौसम सिर पर है, फिर भी किसान अपने ही खेत में फसल नहीं बो पा रहा। अब किसान की उम्मीद प्रशासन से आगे बढ़कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर टिक गई है। देखना होगा कि किसान की गुहार सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है या फिर एक और किसान न्याय की प्रतीक्षा में धरने पर बैठा रह जाएगा। #Ashoknagar #FarmerJustice #DrMohanYadav #JyotiradityaScindia #KisanKiPukar

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 23, 2026

🚨 आधी रात घर में घुसकर फायरिंग, महिलाओं से अभद्रता और धमकियों के कथित आरोप!
नईसराय तहसील के ग्राम अजलेश्वर निवासी रामसिंह रघुवंशी ने कलेक्टर और एसपी से न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि परिवार के मुखिया के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने घर पहुंचकर फायरिंग, तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। आवेदन में प्रभावशाली लोगों के नाम भी शामिल होने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
#Ashoknagar #Naisarai #LawAndOrder #JusticeForVictims #MadhyaPradesh

🚨 आधी रात घर में घुसकर फायरिंग, महिलाओं से अभद्रता और धमकियों के कथित आरोप! नईसराय तहसील के ग्राम अजलेश्वर निवासी रामसिंह रघुवंशी ने कलेक्टर और एसपी से न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि परिवार के मुखिया के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने घर पहुंचकर फायरिंग, तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। आवेदन में प्रभावशाली लोगों के नाम भी शामिल होने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। #Ashoknagar #Naisarai #LawAndOrder #JusticeForVictims #MadhyaPradesh

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 23, 2026

🚨 अजलेश्वर फायरिंग और अभद्रता मामले में नया मोड़!
नईसराय तहसील के ग्राम अजलेश्वर निवासी रामसिंह रघुवंशी ने घर में घुसकर फायरिंग, महिलाओं से अभद्रता और धमकियों के आरोप लगाते हुए कलेक्टर व एसपी से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, मामले में शिवप्रताप रघुवंशी ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है।
#Ashoknagar #Ajleshwar #Naisarai #MPNews #BreakingNews

🚨 अजलेश्वर फायरिंग और अभद्रता मामले में नया मोड़! नईसराय तहसील के ग्राम अजलेश्वर निवासी रामसिंह रघुवंशी ने घर में घुसकर फायरिंग, महिलाओं से अभद्रता और धमकियों के आरोप लगाते हुए कलेक्टर व एसपी से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, मामले में शिवप्रताप रघुवंशी ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है। #Ashoknagar #Ajleshwar #Naisarai #MPNews #BreakingNews

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 23, 2026

जनकल्‍याण शिविरों की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर हो दर्ज-कलेक्‍टर 
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में समय सीमा में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
 --
शासन के निर्देशानुसार जिले के विकासखण्‍ड स्‍तरीय तथा नगरीय स्‍तर पर आयोजित किये गये जनकल्‍याण शिविरों की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर दर्ज हो यह सुनिश्चित किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को दिए। 
 बैठक में कलेक्‍टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए कि जनकल्‍याण शिविरों में प्राप्‍त आवेदनों पर विभागवार की गई कार्यवाही तथा हितलाभ की जानकारी का डेटा विभागवार डेशबोर्ड में इन्‍द्राज किया जाए। उन्‍होंने विभागवार समीक्षा करते हुए विभिन्‍न योजनान्‍तर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी लेकर आवश्‍यक निर्देश दिए।
 बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन की विभागवार ग्रेडिंग समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम हेल्‍पलाईन की ग्रेडिंग में डी,सी एवं बी ग्रेड में आने वाले विभाग शिकायतों का निराकरण कराकर ए ग्रेड प्राप्‍त करना सुनिश्चित करें। उन्‍होंने 50 दिवस से अधिक शिकायतों के निराकरण के संबंध में निर्देशित किया कि शिकायतों का नियमानुसार निराकरण कराया जाए। बैठक में आगामी 15 अगस्‍त के अवसर पर जिले की एक वर्ष की उपलब्धियों की विकास पुस्तिका के संबंध में सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दो दिवस में अनिवार्यत: उपलब्‍ध कराये। जिससे तत्‍संबंधी कार्यवाही वरिष्‍ठ कार्यालय को भेजी जा सके। 
 बैठक में कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कान्‍फ्रेंस के बिन्‍दुओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कान्‍फ्रेंस के एजेण्‍डा की बिन्‍दुवार जानकारी अपडेट रखी जाए। बैठक में ठोस अपशिष्‍ठ प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत गठित जिला स्‍तरीय समिति की समीक्षा कर संबंधितों को आवश्‍यक निर्देश दिए। उन्‍होंने प्‍लॉस्टिक की वस्‍तुओं के उपयोग को रोकने के संबंध में निर्देश दिए।
 बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने कहा कि जिले में स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण के संबंध में विशेष प्रयास कर बेहतर सेवाएं दी जाए। टीवी उन्‍मूलन कार्यक्रम का प्रत्‍येक स्‍तर पर क्रियान्‍वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन एवं कुपोषित बच्‍चों की पहचान एवं उपचार की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। 
 बैठक ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए नामांकन में वृद्धि,पुस्‍तकों एवं साईकिलों का वितरण तथा पोर्टल पर एंट्री,उल्‍लास नवभारत साक्षरता अभियान तथा विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्‍यक निर्देश दिए गए। उन्‍होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान जनमन आवास तथा वृंदावन ग्रामों की समीक्षा की। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभागीय प्रगति,रिपोर्ट की विस्‍तृत समीक्षा कर निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्‍य सचिव द्वारा विभिन्‍न बिन्‍दुओं पर की जाने वाली समीक्षा बैठक के संबंध में आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए गए। 
 बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही समस्‍त एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#ashoknagar

जनकल्‍याण शिविरों की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर हो दर्ज-कलेक्‍टर कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में समय सीमा में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित -- शासन के निर्देशानुसार जिले के विकासखण्‍ड स्‍तरीय तथा नगरीय स्‍तर पर आयोजित किये गये जनकल्‍याण शिविरों की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर दर्ज हो यह सुनिश्चित किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्‍टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए कि जनकल्‍याण शिविरों में प्राप्‍त आवेदनों पर विभागवार की गई कार्यवाही तथा हितलाभ की जानकारी का डेटा विभागवार डेशबोर्ड में इन्‍द्राज किया जाए। उन्‍होंने विभागवार समीक्षा करते हुए विभिन्‍न योजनान्‍तर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी लेकर आवश्‍यक निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन की विभागवार ग्रेडिंग समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम हेल्‍पलाईन की ग्रेडिंग में डी,सी एवं बी ग्रेड में आने वाले विभाग शिकायतों का निराकरण कराकर ए ग्रेड प्राप्‍त करना सुनिश्चित करें। उन्‍होंने 50 दिवस से अधिक शिकायतों के निराकरण के संबंध में निर्देशित किया कि शिकायतों का नियमानुसार निराकरण कराया जाए। बैठक में आगामी 15 अगस्‍त के अवसर पर जिले की एक वर्ष की उपलब्धियों की विकास पुस्तिका के संबंध में सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दो दिवस में अनिवार्यत: उपलब्‍ध कराये। जिससे तत्‍संबंधी कार्यवाही वरिष्‍ठ कार्यालय को भेजी जा सके। बैठक में कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कान्‍फ्रेंस के बिन्‍दुओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कान्‍फ्रेंस के एजेण्‍डा की बिन्‍दुवार जानकारी अपडेट रखी जाए। बैठक में ठोस अपशिष्‍ठ प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत गठित जिला स्‍तरीय समिति की समीक्षा कर संबंधितों को आवश्‍यक निर्देश दिए। उन्‍होंने प्‍लॉस्टिक की वस्‍तुओं के उपयोग को रोकने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने कहा कि जिले में स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण के संबंध में विशेष प्रयास कर बेहतर सेवाएं दी जाए। टीवी उन्‍मूलन कार्यक्रम का प्रत्‍येक स्‍तर पर क्रियान्‍वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन एवं कुपोषित बच्‍चों की पहचान एवं उपचार की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। बैठक ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए नामांकन में वृद्धि,पुस्‍तकों एवं साईकिलों का वितरण तथा पोर्टल पर एंट्री,उल्‍लास नवभारत साक्षरता अभियान तथा विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्‍यक निर्देश दिए गए। उन्‍होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान जनमन आवास तथा वृंदावन ग्रामों की समीक्षा की। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभागीय प्रगति,रिपोर्ट की विस्‍तृत समीक्षा कर निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्‍य सचिव द्वारा विभिन्‍न बिन्‍दुओं पर की जाने वाली समीक्षा बैठक के संबंध में आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही समस्‍त एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत गूगल मीट से जुडकर भाग लिया। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026