गुलाबगंज: गुलाबगंज के ललोई गांव में युवक और पत्नी से चाकू दिखा कर लूट, टीआई ने दर्ज किया बयान
गुलाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ललोई में रहने वाले महेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी रक्षा अहिरवार के साथ गंजबासोदा से इलाज कराकर वह मंगलवार रात मे वापस लौट रहे थे। ललोई गांव के पहले उनकी बाइक रोककर तीन लोगों ने चाकू दिखाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान महिला को चाकू से घायल भी किया गया। महिला के पास रख पर्स महेंद्र का मोबाइल सहित कुल 10000 लूट की।