ग्राम बिडोरी में खेत जोतने को लेकर विवाद, हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप। ##nanakmatta #udhamsinghnagar #crimenews
नानकमत्ता: ग्राम बिडोरी में जमीन को लेकर विवाद, हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप थाना नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम बिडोरी में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक वृद्ध महिला ने अपने हिस्से की कृषि भूमि अपने बड़े बेटे को खेती के लिए दे रखी है। महिला की अनुमति से बड़ा बेटा खेत जोत रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और विवाद शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष पहले भी कई बार वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर चुका है, उसे घर से निकाल दिया था और घर पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से महिला अपने बड़े बेटे के साथ रह रही है। महिला ने अपने हिस्से की खेती करने की जिम्मेदारी भी बड़े बेटे को सौंप दी है। आरोप है कि दूसरा पक्ष पहले भी कई बार खेत में पहुंचकर विवाद कर चुका है। इस बार भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।