गोवर्धन: मानसीगंगा में श्रद्धालुओं के डूबने से हुई मौत पर भूख हड़ताल पर समाजसेविका की तबीयत बिगड़ी, अफसरों ने जूस पिलाकर तुड़वाया
मानसीगंगा में लगातार हो रहे हादसों और श्रद्धालुओं के डूबकर मरने के मामलों को लेकर पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठीं प्रसिद्ध सामाजिका विनोदी सिंह चौधरी का आंदोलन रंग लाया। बुधवार की देर रात अनशन स्थल पर उस समय खलबली मच गई जब समाजसेविका की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। अधिकारियों ने आश्वासन देकर समाजसेविका जूस पिलाया और अनशन समाप्त कराया।