चौथम: चौथम अंचल के नए सीओ रविराज ने लिया प्रभार
अंचल के नए सीओ रवि राज को बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को चौथम अंचल कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आमलोगों को अच्छी सुविधा मिले। इसका प्रयास किया जाएगा। बता दें कि चौथम के नए सीओ को कई चुनौतियों को सामना करना पड़ेगा। कारण कि चौथम अंचल में अधिकतर मामले जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है।