चौथम: चौथम थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
चौथम थाना परिसर में रविवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर बीडीओ मिन्हाज अहमद, सदर इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह आदि मौजूद थे। थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने कहा कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। आदेश का उल्लंघन करने वाले पूजा समिति व संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।