चौथम: पिपरा में अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासभा का हुआ सम्मेलन
अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासभा की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन रविवार को पिपरा स्थित ब्रम्हा इंटर स्कूल परिसर में हुई। जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम के संयोजक प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने की। इस अवसर पर धानुक समाज ने एकजुट होने का निर्णय लिया। सम्मेलन में धानुक समाज के इतिहास पर चर्चा की गई। वहीं धानुक समाज का कैसे उत्थान हो पर चर्चा की।