चौथम: चौथम अंचल कार्यालय के सामने सीपीएम कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना
चौथम अंचल कार्यालय के सामने सोमवार को सीपीएम कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, जॉब कार्डधारी मनरेगा मजदूरों की छटनी आदि के खिलाफ सरकार को घेरने की कोशिश की। वहीं अपने 10 सूत्री मांगों को लेकर पार्टी के नेताओं ने अपनी-अपनी बातें रखी।