चौथम: करूआमोड़ में वार्ड सदस्यों ने की बैठक, लिए कई निर्णय
चौथम प्रखंड के करूआमोड़ में वार्ड सदस्यों ने एक बैठक की। बैठक के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वार्ड सदस्यों क ी उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे लोग पूरी तरह से गोलबंद हो रहे हैं। आने वाले दिनो में वे लोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। इसके लिए लगातार उनलोगों द्वारा बैठक किया जा रहा है। बैठक कर वार्ड सदस्यों को एकजुट किया जा रहा है।