चौथम: पिपरा में धानुक उत्थान महासभा को लेकर तैयारी का लिया गया जायजा, 11 फरवरी को होगी महासभा
पिपरा के इंटर स्कूल के मैदान में 11 फरवरी को धानुक उत्थान महासभा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह के नेतृत्व में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भव्य मंच एवं पंडाल का निर्माण किया जा चुका है। धानुक समाज से जुड़े जिलाध्यक्ष सहित कई प्रबुद्ध लोगों द्वारा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया।