Seoni News: लगातार बारिश के बीच गुरुकुल स्कूल के पास नाले में बहे मां-बेटा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सिवनी में बुधवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच नागपुर रोड स्थित गुरुकुल स्कूल के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नाले के तेज बहाव में मां और बेटा बह गए। राहत की बात यह रही कि मां को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि बेटे की तलाश जारी है।
सिवनी जिले में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन लोगों से अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील कर रहा है।
नागपुर रोड स्थित गुरुकुल स्कूल के समीप एक नाले में तेज बहाव के दौरान मां और बेटा बह गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसका बेटा तेज बहाव में लापता हो गया।
.
.
.
#सिवनी #भाजपा #lovejihad #समाचार त्योहार VHP Hindu seoni ghansore aadegaon lakhnadon seoninews khabarsatta bhindpolice lakhnadon_wale😂 barghat barghatnews seonisamachar Barghat HindiNews seoniboys seonigram seoniupdates seoninewstoday keolari barghatwale @seoni_123 @seoni__wale @seoni_01 @seoni @mp22wale @mp22_seoni_wale seoni_stalk @official_barghat
Seoni, Seoni | Jul 29, 2026